पुलिस की सक्रियता से शराब माफियाओं में भय का माहौल है
होली से पहले ही मंगाई गई शराब के साथ एक व्यक्ति भी गिरफ्तार
तेघड़ा (बेगूसराय) आखिर क्यों नहीं थम रहे हैं शराब तस्करों का तस्करी बेगूसराय जिलें में एक तरफ होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारी काफी सक्रिय हो गए हैं। और अभी से ही होली में शराब बेचने के लिए रेल एवं रोड मार्गो से शराब की तस्करी में लग गए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की सक्रियता से शराब माफियाओं में भय का माहौल है। गुरुवार को तेघड़ा थाना अंतर्गत बरौनी फ्लैग के पास 10 नंबर गुमटी के नीचे बसवारी से शराब के तस्कर समेत 90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। तेघड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से शराब उतारकर गुमटी के पास बसवार में ले जाया जा रहा है। ऐन मौके पर गश्ती दल ने पहुंचकर शराब के साथ इस धंधे में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तेघड़ा थाना लाया गया । गिरफ्तार किए गए युवक गोविंद कुमार पिता रामसरन सिंह जो मघुरापुर दक्षिणी टोला का रहने वाला है।


