Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पंच ने जातिसूचक शब्द का किया प्रयोग गया जेल

 पंच ने जातिसूचक शब्द का किया प्रयोग गया जेल

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता

वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपुरा गांव निवासी महेश पासवान ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि 28 फरवरी के देर शाम हम स परिवार अपने घर पर थे उसी समय बरैपुरा निवाशी अरुण महतो के पुत्र राजन कुमार ने मेरे बेटे से चोरी वाला स्पेलेंडर मोटरसाइकिल खरीदने के लिए बोला जिसको मैंने मना कर दिया जिस पर आग बबूला होकर राजन कुमार, विनय महतों के पुत्र बाबुल कुमार, विजय महतों के पुत्र अमन कुमार, वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 4 के पंच संतोला देवी, विजय महतों के पत्नी मुन्नी देवी ने अपने अपने हाथ में बांस का टोना लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगा जिससे मेरा हाथ टूट गया, सर फट गया बचाने आए मेरे पिता रामप्रताप पासवान, पुत्र विशाल कुमार के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध मे वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरपुर थाना कांड संख्या 27/23 दर्ज कर अमन कुमार, संतोला देवी, मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom