Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अनुश्रवण समिति की बैठक। तेघड़ा ( बेगूसराय)

 तेघड़ा प्रखंड में अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अनुश्रवण समिति की बैठक। 

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा ( बेगूसराय)

अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को अनुसूचित जाति जन जाति के हित की रक्षा हेतु पूर्व से गठित अनुमंडल स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में की गई।बैठक में अत्याचार , अपराधों पर रोकथाम को लेकर प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों पर अत्याचार एवं अपराधों पर रोकथाम को लेकर प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए विशेष न्यायालयों तथा पीड़ित व्यक्ति को राहत व पुनर्वास के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधन अधिनियम 2015 व 2016 के तहत प्रावधान है। बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति के हित में बने नियमों का व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने पर विचार किया गया। साथ ही कांड निष्पादन में तेजी लाने के लिए सुझाव दिया गया। तेघड़ नगर परिषद के कैंची मोर के पास अनुसूचित जाति समुदाय के बीच सामुदायिक भवन के लिए भूमि चिन्हित कर जिला को रिपोर्ट भेजने की बातें कही गई। साथ ही धांगर टोली के विद्यालय को दूसरे जगह शिफ्ट कर देने से वहां के समुदाय के बीच उत्पन्न समस्या को लेकर विद्यालय के स्थल चयन करने एवं ऊपर रिपोर्ट भेजने की भी पहल चर्चा के  साथ ही इन दोनों स्थलों से संबंधित रिपोर्ट तेघड़ा अंचलाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया जदयू नेता देव कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के हित की रक्षा करना हम सब का कर्त्तव्य है। मौके पर बछवारा सी ओ,कमेटी के सदस्य अशर्फी राम एवं अर्जुनदास के अलावा अन्य शामिल थे। घ




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom