मासूम बच्चों पर गुलदार का हमला
इन दिनों गुलदार के खौफ के मारे लोगों का जीना मुहाल हो चला है आए दिन गुलदार मासूम बच्चों पर हमला करके जान लेने पर उतारू हो चले है पिता के साथ जंगल खेतों पर गए गुलदार ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया बाप की चीख-पुकार सुन गुलदार बच्चे को छोड़ भागा लेकिन गुलदार के इस हमले से मासूम जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है ।गुलदार की बढ़ती आबादी साथ ही जंगलों में ईंख के खेत में पनाह लेने से किसानों को खेतों पर काम करना दूभर हो चला है आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहे हैं ज्यादातर गुलदार मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं हालांकि वन विभाग गुलदार को पकड़ने की जद्दोजहद में जुटा है ताजा मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम अलियारपुर जंगलों में धर्मेंद्र अपने 6 साल के बेटे के साथ खेतों पर काम कर वापस लौट रहा था कि इसी दौरान घात लगाए ईंख के खेत में छिपे गुलदार ने रास्ते में मासूम दुष्यंत पर हमला कर दिया बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता ने शोर मचाया तो गुलदार बच्चे को छोड़ भागा जिसकी वजह से बच्चे की जान तो बच गई लेकिन जब तक गुलदार ने मासूम बच्चे के जिस्म पर गहरे निशान देकर जख्मी हालत में कर दिया ।आनन-फानन में पिता ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जिसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाइट- धर्मेंद्र सिंह घायल बच्चे का पिता

.jpg)





