Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पुलिस की पैनी नजर तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर बहियार से अवैध कच्चा अर्धनिर्मित महुआ शराब को उड़नदस्ता ने किया

पुलिस की पैनी नजर तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर बहियार से अवैध कच्चा अर्धनिर्मित महुआ शराब को उड़नदस्ता ने किया विनष्ट 

होली पर्व के दिन शराब पकड़ने वाले को बेल होने में हो जाएगी मुश्किल 

             आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय जिलें की तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर बहियार में अवैध महुआ शराब निर्माण होने की गुप्त सूचना के आधार पर तेघड़ा थाना उड़नदस्ता टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर होली के 1 दिन पूर्व सुबह  को  तेघड़ा थाना अंतर्गत नोनपुर गांव के बहियार सहित कई ठिकानों पर  उड़नदस्ता की टीम ने सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित महुआ जावा शराब एवं 30 लीटर से अधिक तैयार की गई शराब को जप्त किया । जिसमें रॉ मैटेरियल विभिन्न उपकरण को जब्ती के बाद विनष्ट कर दिया गया । 


इससे जुड़े धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। टीम का नेतृत्व करते हुए एएसआई रामेश्वर प्रसाद ने बताया  कि गुप्त सूचना मिली थी की बहियार में अवैध रूप से शराब की भठ्ठी संचालित होती  है।  जहां पहुंचने पर लगभग 1000 लीटर अर्ध निर्मित कच्चा शराब मिला जिसे विनष्ट किया गया है। साथ ही 30 लीटर के करीब तैयार महुआ शराब को जप्त किया गया।  टीम में एसटीएफ के जवान, सहित कई ग्रामीण चौकीदार मौजूद थे। होली से पूर्व शराब की विन्ष्टी एवं पुलिस की कार्रवाई से शराबियों एवं धंधे बाजों में भय का माहौल बना हुआ है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति इस तरह की कार्रवाई एवं सुरक्षा को लेकर नई आशा का संचार हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom