छापेमारी कर पुलिस ने 39 बोतल विदेशी शराब किया जब्त
वीरपुर थाना में पदस्थापित स अ नि वीरेंद्र कुमार ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी वार्ड संख्या 6 निवाशी स्व चंद्रदेव यादव के पुत्र रंजित यादव के घर पर अवैध शराब को लेकर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में व्यवसायी रंजित यादव भागने में सफल हो गया जबकि एक बोरे में बंद 180 एम एल का 39 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जिसको जब्त कर थाना लाया गया। जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि चिन्हित व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।








