बरौनी में दल बल के साथ फुलवरिया थाना क्षेत्र में निकाली गई फ्लैग मार्च।
आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा (बेगूसराय)
जिला कप्तान के निर्देशानुसार तेघङा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में फुलवरिया थाना प्रभारी नवीन कुमार ने दल बल के साथ होली और शब - ए - बारात के मद्देनजर अपने थाना क्षेत्र के हर चौक चौराहे बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। और क्षेत्र की जनता के दिलों से दहशत को दूर करने के लिए सौहार्द पूर्ण वातावरण को फैलाने के लिए रंगों का महापर्व पर्व होली में सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे से गले मिलकर प्यार बांट कर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संदेश दिया । वही इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के दिल में प्रशासनिक भय दिखाने का कार्य किया गया। फ्लैग मार्च निकलते ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण उमर ने लगी है। एवं गलत करने वाले लोगों को दिलों में भय व्याप्त हो चला है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि होली और शब ए बारात को देखते हुए एहतियात के तौर पर फ्लैग मार्च निकाला गया है उन्होंने कहा कि दोनों त्यौहार में क्षेत्र के सभी जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा । साथ ही कोई भी विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे । वैसे लोगों को प्रशासन द्वारा बक्सा नहीं जाएगा।अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि होली में हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दें सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।






