जिला अन्तर्गत तेघड़ा प्रखण्ड के गौड़ा एक पंचायत के वार्ड नं नौ के गीता पाठशाला के प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय ८७ वां शिव जयंती समारोह आयोजित किया गया।
आरएम न्यूज संवाददाता बरौनीजिसकी अध्यक्षता रोसड़ा, समस्तीपुर निवासी ब्रह्मा कुमार लक्ष्मी रमण ने किया तथा मंच संचालन डा० शंभू पोद्दार ने किया ।शिव ध्वजारोहण बरौनी केन्द्र प्रमुख ब्रह्मा कुमारी सुमन दीदी ने किया तथा शिव अवतरण दिवस के रहस्य को विस्तार से समझाते हुए कहा कि ऐसे परमात्मा इस संगम युग में आकर पतित मनुष्य को पावन बनाकर मनुष्य से देवी देवता बनाने हैं । मुख्य अतिथि डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि " आग लगे संसार में झर झर गिरे अंगार, संत ना होते जगत में तो जल जाता संसार ।" अर्थात अगर संसार में अध्यात्मिक गुरु अर्थात संत नहीं होते तो प्रत्येक घर पागलखाना बन जाता । मुख्य वक्ता बरौनी केन्द्र उपप्रमुख ब्रह्मा कुमारी स्वीटी दीदी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम आजाद ने अपने भजन " डमरू बजाय मन मोह लियो रे,गौडी के सजनवा"गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया । ब्रह्मा कुमार अनिल भाई तथा ब्रह्मा कुमार सुनील भाई ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन गीता पाठशाला, गौड़ा एक के इंचार्ज ब्रह्मा कुमारी सुनीता बहन ने किया ।








