भूमि विवाद निबटारे के लिए लगा जनता दरवार
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया।जनता दरवार में आज एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।वहीं आज एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं किया जा सका।जनता दरबार में पुराने 23 आवेदनों पर सुनवाई की गयी जिसमें अरुण महतो बनाम लाल बाबू महतो अब्बूपुर, जयप्रकाश नारायण सिंह बनाम अवध किशोर सिंह नावकोठी,माला देवी बनाम राजेश झा पहसारा,राम किशुन साह बनाम नंदकिशोर पोद्दार इस्फा, आशा देवी बनाम किशोर सिंह महेश्वारा आदि का मामला शामिल हैं।जनता दरबार में 23 आवेदन पेंडिंग रह गया है।इस दौरान अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव,एस आई अरविन्द शुक्ला, राजस्व अधिकारी शंभु पासवान सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।









