बेगूसराय न्यायालय में किया आत्मसमर्पण डबल हत्याकांड में दो आरोपी पुलिस की दबिश में आकर कोर्ट में।
बिहार के बेगूसराय जिले का तेघरा थाना अंतर्गत लक्ष्मण महतो हत्याकांड एवं समस्तीपुर के अस्पताल संचालक नवीन कुमार ठाकुर हत्याकांड में संलिप्त दो अन्य आरोपी पुलिस की दबिश एवं घर की कुर्की किए जाने की वजह से न्यायालय में जाकर सरेंडर कर दिया है। ज्ञात हो कि तेघड़ा थाना अंतर्गत 27 फरवरी की सुबह गौरा एक के स्वर्गीय दीना महतो के 50 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उसके कुछ देर बाद ही समस्तीपुर जिला अवस्थित पटोरी थाना अंतर्गत अस्पताल संचालक नवीन कुमार ठाकुर को भी गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। सीसीटीवी कैमरा फुटेज अवलोकन तथा लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान दिलखुश कुमार उर्फ नेपला , मुरारी कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त दिलखुश कुमार को खादेर कर तेयाय ओ पी क्षेत्र के मकई खेत से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के वक्त कार भी जप्त किया गया था। घटना में संलिप्त अन्य दो अभियुक्त मुरारी कुमार एवं छोटू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। दोनों अपराधी पुलिस की दबिश एवं घर की कुर्की किए जाने की वजह से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। छोटू कुमार उर्फ राकेश कुमार साकिन पिढ़ौली ने 4 मार्च को जबकि मुरारी कुमार साकिन पिढ़ौली थाना तेघड़ा ने 6 मार्च को न्यायालय में अपना आत्मसमर्पण कर दिया।




