आर्केस्ट्रा संचालक की बेटी नेहा ने सीटीईटी की परीक्षा में दूसरे स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाया।
खुले आसमान की ऊंची उड़ान है ' बेटी'हर मां-बाप का गर्व और सम्मान है 'बेटी 'दुलारपुर तेघड़ा की बेटी नेहा ने इसे साबित करके दिखाया है।
दुलारपुर तेघड़ा की बेटी व भीरहा समस्तीपुर की बहू नेहा कुमारी ने घर में पढ़ाई करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन पात्रता परीक्षा में परचम लहराते हुए पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल कर सफलता के झंडे लहराए। और बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले की मान बढ़ाई है। इनकी इस कामयाबी से घर सहित दोनों जिले में खुशियां छा गई है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता , पिता एवं गुरुजनों के साथ ही अपने पति व ससुराल वालों को समर्पित किया है। तेघड़ा दुलारपुर निवासी इनके पिता सुरेश प्रसाद सिंह रिमझिम आर्केस्ट्रा के प्रोपराइटर हें। नेहा चार भाई बहन में सबसे बड़ी है। बचपन में ही नेहा के ऊपर से मां की छाया समाप्त हो गई थी। उनकी दूसरी मां उषा कुमारी, दादा जागेश्वर सिंह ,पिता सुरेश प्रसाद सिंह के लालन-पालन में शिक्षा दीक्षा प्राप्त की। बड़ा भाई आशुतोष कुमार इंजीनियर हें साथ ही संगीत के छठा ईयर फाइनल में हें । दूसरा भाई विक्रम कुमार मेडिकल क्षेत्र में बी फार्मा कर रहे हें वे भी संगीत के छठा ईयर में हें। तीसरा भाई मधुर कुमार सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में वर्ग 8 के छात्र हें । नेहा की शादी भिरहा समस्तीपुर के नीरज शांडिल से वर्ष 2015 में हुई। पिता सुरेश प्रसाद सिंह जो आर्केस्ट्रा के जरिए शादी विवाह एवं अन्य उत्सवों के मौके पर खुद सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित करते आ रहे हें। भिरहा समस्तीपुर निवासी पति नीरज कुमार शांडिल एवं राजकुमार राय शिक्षक की पुत्रवधू हें। नेहा 2 पुत्र की मां हें ।बड़ा पुष्कर जो 8 वर्ष का है छोटा गिरधर 5 वर्ष का है । सीटीईटी परीक्षा में नेहा 150 में 130 अंक हासिल की। इससे पूर्व 2021 - 23 की डीएलएड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल कर लक्ष्मी महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मिर्जापुर रोसरा की टॉपर छात्र रही। बधाई व शुभकामना देने वालों में पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं ललन कुंअर, बुनियादी विकल्प के जिला सचिव एसएन आजाद,अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे, अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि, समाजसेवी मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा, व्यवसायिक संघ के सचिव सुरेश रौशन, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के निर्देशक सुनील कुमार,विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा,जन जागरण मंच के अध्यक्ष सह शिक्षाविद ब्रह्मदेव पासवान,बुनियादी विकल्प के प्रखंड सचिव अशोक कुमार ठाकुर, अधिवक्ता सह पत्रकार शशि भूषण भारद्वाज, मुखिया आरती कुमारी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ भुल्लू ,सरपंच सुमित्रा देवी, पूर्व सरपंच सह रंगकर्मी राकेश कुमार उर्फ महंथ, शिव शंकर सिंह उर्फ शोपल, राम सेन सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।







