Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय मेन रोड की युद्ध स्तर पर मरम्मत करने और मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग को लेकर उबले विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताl

 बेगूसराय मेन रोड की युद्ध स्तर पर मरम्मत करने और मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने  की मांग को लेकर उबले विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताl

              आरएम न्यूज संवाददाता बेगूसराय

  वीर कुंवर सिंह चौक पर किया विरोध प्रदर्शनl मेन रोड की युद्ध स्तर पर मरम्मत और अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने पर दिया सड़क जाम करने का अल्टीमेटमlमौके पर आयोजित  सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  समीर सिंह चौहान ने कहा मेन रोड को जगह जगह पर तोड़ दिया गया हैl इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता हैl फिसलन के कारण साइकिल मोटरसाइकिल सवार गिर जाते हैंl कालांतर में अवध तिरहुत रोड के नाम से वर्तमान का मेन रोड जाना जाता थाl 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय आज जिस जगह पर वर्तमान एनएच 31 स्थित हैl उस जगह पर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया थाl तब से धीरे-धीरे अवध  राजमार्ग अतिक्रमण का  दंश सहते सहते एक गली का रूप ले चुका हैl मेन रोड में रोज लगने वाले जाम के कारण आम आवाम को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता हैl उनके कीमती समय की बर्बादी होती हैl सड़क का अधिकांश हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में हैl मेन रोड में अतिक्रमण हटाने की हम लोग मांग करते हैं जिससे यह सड़क अपने गौरवशाली स्वरूप को प्राप्त कर सकेl साथ ही साथ ट्रैफिक चौक से कपस्या चौक तक के छोटे छोटे दुकानदारों और कचहरी रोड के सभी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में बसाने की मांग की हैl जितनी तत्परता और सक्रियता गरीब दुकानदारों को उजाड़ने में दिखाई जाती है हैl उतनी ही तत्परता और सक्रियता की उम्मीद हम लोग जिला प्रशासन से मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने में रखने की मांग करते हैंl मांग की पूर्ति नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगाl कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार ने कियाl मौके पर उमेश यादव दिनेश साहनी मोहम्मद सत्तार मोहम्मद शमीम राधा मोहन महतो शंकर महतो सुधीर सिन्हा चंद्र भूषण प्रसाद अखिलेश साहनी रामू साहनी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थेl





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom