रक्तदान महादान व जीवन दान की महत्वपूर्ण करी है-- बीडीओ संदीप पांडे।
सूर्यकला राम जी फाउंडेशन चंदौर एवं उज्जवल जीवन हॉस्पिटल तेघड़ा के संयुक्त तत्वाधान में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय अवस्थित उज्जवल जीवन हॉस्पिटल के परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 70 रक्तवीरो ने स्वेक्षिक रक्तदान किया। जिसमें 12 महिला रक्त वीर भी शामिल हें।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे,प्रखंड प्रमुख राम नरेश पासवान, हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ संजीव कुमार व उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक भोला गोप, संस्था के सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह एवं समाजसेवी रुपेश यादव ने सभी रक्तविरों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे , दैनिक अखबार मीडिया दर्शन तेघड़ा के पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर एवं हॉस्पिटल के निर्देशक स्वयं रक्तदान करके रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो परोपकारिता का हिस्सा है। इस आयोजन मे रोटरी क्लब समस्तीपुर के ब्लड बैंक एवं उनके टीम मौजूद थे। जानकारी देते हुए सूर्य कलाराम जी फाउंडेशन के सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह एवं उज्जवल जीवन हॉस्पिटल के निर्देशक संजीव कुमार यादव ने कहा कि रक्तदान अपने आप में जीवनदान कि वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो एनीमिया रोग से ग्रसित लोगों के लिए यह रक्त संजीवनी औषधि के रूप में काम करता है तथा कई मर्तबा ऐसा भी होता है कि सड़क दुर्घटना या किसी विशेष रोगियों को भी रक्त की आवश्यकता होती है तो सूर्य कलाराम जी फाउंडेशन के द्वारा वैसे लोगों को रक्त उपलब्ध करवाती है, यह एक पारंपरिक कार्य के रूप में काम चल रहा है, सबसे सुखद तस्वीर तब होता है जब पहली मर्तबा रक्तदान करने वाले रक्त वीर सामने आते हें।और अपनी स्वेच्छा से कहते हें कि चलो हमने रक्तदान किया एक एनीमिया ग्रसित लोगों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण काम किया। आज के रक्तदान शिविर में जदयू नेता राजीव कुमार सिंह, कांग्रेस नेत्री रुचि सिंह, आंगनवाड़ी सेविका सह संस्था की सक्रिय सदस्य नीतू कुमारी, समाजसेवी चंदन कुमार, दीपक कुमार,के अलावे अन्य महिला पुरुष रक्त वीरों ने रक्तदान कर शिविर की सफलता में सहयोग किया।





