Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय संकल्प सत्यग्रह शिविर का किया गया आयोजन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय संकल्प सत्यग्रह शिविर का किया गया आयोजन

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आह्वान पर रविवार को बीरपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा एक दिवसीय संकल्प सत्यग्रह शिविर का आयोजन कांग्रेस के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह के दरवाजे पर आयोजित किया गया। जिसका मुख्य बिंदु कांग्रेस नेता व वायनाड के सांसद श्री राहुल गांधी को छल प्रपंच व षड्यंत्र के तहत उनकी सांसद सदस्यता को छीन ली गई। जिससे लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर ऑनलाइन माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेत्री प्रियंका गांधी का संबोधन को वहां मौजुद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन कीर्तन रघु पति राघव राजा राम, से शुरूआत की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मराज सहनी ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार, संजीव सिंह, युवा अध्यक्ष नितेश झा, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, राम मूर्ति सिंह, डॉ गीता प्रसाद सिंह,मोहम्मद राशिद,शम्भू  सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom