Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धर्मपत्नी चिंता देवी का श्राद्ध कबीर पंथ विधि से तथा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

धर्मपत्नी चिंता देवी का श्राद्ध कबीर पंथ विधि से तथा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

आरएम न्यूज संवाददाता

बेगुसराय जिला अन्तर्गत मंसूरचक प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत एक के आगापुर निवासी स्व० अजबलाल पासवान की धर्मपत्नी चिंता देवी का श्राद्ध कबीर पंथ विधि से किया गया । तथा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के बेगुसराय जिला अध्यक्ष महंथ राम बहादुर दास ने किया तथा मंच संचालन महंथ महावीर दास ने किया। मुख्य अतिथि कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणवादी व्यवस्था से किया गया श्राद्ध व्यक्ति को दरिद्र बनाता है। इस लिए मनुष्य को वह काम नहीं करना चाहिए, जो दरिद्रता की ओर ले जाती है। मुख्य वक्ता संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि श्राद्ध शब्द का निर्माण श्रद्धा शब्द से बना है । इस लिए श्राद्ध में लाख करोड़ खर्च करने से ज्यादा अच्छा है कि जीवित व्यक्ति को श्रद्धा के साथ सम्मानपूर्वक भोजन करवावे और सेवा करें,यही सबसे बड़ा श्रद्धांजलि होगा। विशिष्ट अतिथिगण संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा० सुधीर पासवान, साध्वी जानकी दासीन, महंथ कपिल देव दास, साध्वी विशाखा दासीन, सीता राम दास, पंकज दास, जीतेन्द्र दास, महंथ केदार दास आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । गोविन्दपुर के मुखिया राजीव पासवान तथा स्व० चिन्ता देवी के सुपुत्र भगवान पासवान ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया । तत्पश्चात सभी अतिथियों, संतों, महंथो तथा श्रोताओं को भण्डारा करवा कर दान देकर विदा किया ।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom