Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

ट्रेन दुर्धटना में 25 वर्षीय युवक की मौत

 ट्रेन दुर्धटना में 25 वर्षीय युवक की मौत

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता 

थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिमी के 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से दुर्घटना में मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई। गुंजन कुमार पिता राजीव कुमार ग्राम पहसारा पश्चिमी वार्ड नंबर 15 निवासी की मौत ट्रेन में पैर कटने से हो गई।विदित हो कि कुछ दिन पहले ही युवक का उपनयन संस्कार हुआ था। उपनयन संस्कार के बाद देवघर जल चढ़ाने सपरिवार गया था।जल चढ़ाकर लौटते वक्त झाझा स्टेशन में पानी का बोतल लेने स्टेशन पर उतरा।पानी लेकर ट्रेन पर चढ़ने आया तब तक ट्रेन खुल चुकी थी।चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण एक पैर बुरी तरह कट गया।साथ में तीन चार मित्र भी थे जिन्होंने घायल अवस्था में उसे लोकल सरकारी हॉस्पिटल लाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच के क्रम में उसे मृत घोषित कर दिया।लाश को पहसारा स्थित घर लाया गया।मतक दो भाई में छोटा था।बड़ा भाई चंदन कुमार प्रदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।गांव में शव आते ही मृतक की मां सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पिता मूर्छित होकर बार-बार बेहोश हो रहे थे।मुखिया निभा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल,सरपंच प्रतिनिधि रामआशीष सिंह उर्फ गुरुजी,रणवीर कुमार, जदयू अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,शिवम वत्स, चंदन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान गांव सहित टोला मुहल्ला का माहौल गमगीन हो गया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom