Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अनूज जोशी को चेयरमैन बनवाने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह व पूर्व प्रधान सतेंद्र फौजी के बड़े पुत्र विकास धामा का योगदान रहा।‌

कादराबाद समिति से निर्विरोध चुने गए सभापति अनूज जोशी व कासमपुरगढ़ी से जीते हुए विजय प्रधान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

रिपोर्टर आरएम न्यूज आमिर पठान की खास रिपोर्ट

अनूज जोशी को चेयरमैन बनवाने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह व पूर्व प्रधान सतेंद्र फौजी के बड़े पुत्र विकास धामा का योगदान रहा।‌

अफजलगढ़। किसान सेवा सहकारी समिति संचालक के चुनाव के बाद कादराबाद,शेरगढ़ व कासमपुरगढ़ी समिति में सभापति चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें कादराबाद समिति से सभापति,उपसभापति निर्विरोध चुना गया। चुने गए सभापति व उपसभापति को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद में तुरतपुर निवासी अनुज जोशी को सभापति व खुशहालपुर निवासी लखविन्दर कौर को उपसभापति निर्विरोध चुना गया। वहीं संचालक अमरपाल सिंह, लखविन्दर कौर,ओमवती,परवीन चौधरी,अनुज जौशी,जसवीर सिंह,रणजीत कौर,अजीत सिंह व मेघा सिंह को प्रबंध कमेटी का सदस्य चुना गया था। शेरगढ़ सहकारी समिति से मकसूदाबाद निवासी अजीत सिंह को सभापति व जाफराबाद निवासी रोहताश सिंह को उपसभापति चुना गया। वहीं पुष्पा देवी पत्नी,दयावती, रोहताश सिंह,अजीत सिंह, पवनीश कुमार,अशोक कुमार, प्रेम सिंह,परम सिंह व यशपाल सिंह संचालक चुन लिए गये। किसान सेवा सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी में कुराली निवासी विजय सिंह प्रधान को सभापति व हिदायतपुर निवासी हुक्म सिंह चौहान को उपसभापति चुना गया। वही संचालक नरेन्द्र सिंह ,राजबाला,रीनू चौहान, रजनीश कुमार,बलजीत कौर, सर्वजीत सिंह,विजय सिंह प्रधान, हुकम सिंह,अमर सिंह को संचालक चुन लिए गए। वही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत कौर ने किसान सेवा सहकारी समिति कादराबाद संचालक पद पर बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करें वह चेयरमैन पद की प्रबल दावेदार थी लेकिन पार्टी के सच्चे सिपाही होने के चलते अपनी ही पार्टी के दूसरे प्रत्याशी अनूज जोशी को अपना समर्थन देते हुए चेयरमैन बनवाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। आगामी लोकसभा चुनाव को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी के हित के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिला अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने कुर्बानी देते हुए एक नई मिसाल कायम की और क्षेत्र में उनकी प्रशंसा हो रही है जिसके चलते उनके घर पर निर्विरोध चुने गए चेयरमैन अनुज जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका आभार जताया।‌‌ और उनकी इस कुर्बानी का जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। और जीतने पर सभी समर्थकों का आभार जताया वही अनूज जोशी को चेयरमैन बनवाने में जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह व पूर्व प्रधान सतेंद्र फौजी के बड़े पुत्र विकास धामा का बहुत योगदान रहा।‌ इस मौके पर चेयरमैन कादराबाद अनुज जोशी,चेयरमैन कासमपुरगढ़ी विजय प्रधान, चेयरमैन शेरगढ़ अजीत सिंह ने सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि किसानों की हर समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए हम हमेशा तैयार खड़े रहेंगे यह जीत हर किसान की है। किसान अपने आप को चेयरमैन समझे और जीताने पर सभी संचालकों का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, निर्वतमान चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,पूर्व प्रधान मनोज चौहान,रामनाथ चौहान,संजीव गहलौत,अतुल अग्रवाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदर, वसीम अंसारी,गुरजीत सिंह,चरनजीत सिंह विक्की, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, मास्टर हरगोविंद सिंह, पूर्व प्रधान दर्शन सिंह रावत,सपा नेता मलकीत सिंह,भीम सिंह रावत,सुन्दर चौहान,विजेंद्र मलिक, विकास धामा,चंद्रपाल सिंह, हरीश नेहाल,मनीष कुमार, गुरमुख सिंह,सरजीत गुर्जर,आलोक राजपूत,देवराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

बाइट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह

चेयरमैन अनूज जोशी






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom