Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं के साथ-साथ दलहन - तिलहन फसलों को भी नुकसान

 बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं के साथ-साथ दलहन - तिलहन फसलों को भी नुकसान

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा (बेगूसराय)

बेमौसम की इस बरसात से तापमान में एक तरफ जहां गिरावट आई है। लोगों ने जहां गर्मी से राहत महसूस किया है। तो वही यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन कर आई है। बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड में शनिवार की रात व सोमवार के 11: बजे के बाद से लगातार बेमौसम बारिश हो रही है।


और यह बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे ला दी है। बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं के साथ-साथ दलहन और तिलहन की फसलें भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि सरसों की कटाई हो रही है। सरसों खलियान में पड़ी हुई है। गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है। लेकिन बारिश होने की वजह से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी। लेकिन तेज बारिश की वजह से यह उम्मीद खत्म हो गई।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom