श्री 1008 श्री महाविष्णु महां यज्ञ की भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं।
तेघड़ा (बेगूसराय) श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। यह यज्ञ बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव स्थित केलाबाड़ी में 23 अप्रैल से 2 मई तक चलेगी ।
यज्ञ की भव्यता को लेकर सेंट्रल कमिटी के साथ ही अलग-अलग विधि व्यवस्थाओं संबंधित विभिन्न कमेटियां बनाई जा चुकी है।जिसमें ( संरक्षक ) श्री श्री 108 महामंडलेश्वर (त्यागी बाबा) श्री गोपाल दास महाराज, (अध्यक्ष) राम चरित्र मानस के गोष्ठी अध्यक्ष श्री रामबली सिंह, (उपाध्यक्ष) तेयाय निवासी श्री बमबम कुमार के अलावे यज्ञ में अनेकों विभागों की देखरेख हेतु कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर हजारों श्रद्धालुओं के मौजूदगी में भूमि पूजन सह ध्वजारोहण 7 नवंबर 2022 को ही संपन्न हो गया है। अब इस श्री महाविष्णु यज्ञ में सैकड़ों देवी देवता का मूर्तियां इस यज्ञ का चार चांद लगानें हेतु बनाने की तैयारी चल रही है।
साथ ही भव्य पंडाल निर्माण एवं यज्ञशाला निर्माण सहित विभिन्न तैयारियां जोरों पर चल रही है। यज्ञ में अयोध्या धाम वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री राधिका जी के मुखारविंद से श्रद्धालु भक्ति मय श्री राम कथा का रसापान का आनंद उठा पाएंगे वहीं वही बच्चों एवं श्रद्धालुओं के मनोरंजन को लेकर विभिन्न तरह के झूले, तथा दुकानों के साथ ही मीना बाजार की तैयारी भी चल रही है।
जो मेला के शोभा मांन को बढ़ाएगी। मेला सेंट्रल कमेटी के व्यवस्थापक अधिवक्ता सह पत्रकार अभिमन्यु सिंह ने बताया कि भव्य श्री विष्णु महायज्ञ में भगवान के अवतार रूप सहित 108 देवी देवताओं के रूपों का दर्शन होगा।
जन-जन में भव्य आध्यात्मिक धार्मिक एवं शांति के संदेश देने के उद्देश्य से यहां श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन पहली बार होने जा रहा है। साथ ही 9 दिनों तक हरिनाम संकीर्तन एवं भंडारण का भी आयोजन होगा । जिस में प्रसिद्ध विभिन्न धार्मिक स्थलों से महा संतों का भी आगमन एवं समागम होने जा रहा है आज वही फिर से मेले को लेकर बैठक भी किया गया ग्रामीणों के बीच धार्मिक स्थल पर।











