Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वीरपुर-पकठौल सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान,जनप्रतिनिधि व अधिकारी सुस्त

वीरपुर-पकठौल सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान,जनप्रतिनिधि व अधिकारी सुस्त 

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।

वीरपुर-पकठौल सड़क निर्माण के करीब दो वर्ष बाद ही कई जगह टूट कर खंडहर में तब्दील हो चुकी है। खासकर फ़ज़िलपुर में करीब 500 मीटर की दूरी में पूरी तरह से सड़क टूट चुकी है। गत दिनों हुये बारिश का पानी अब भी सड़क पर जमा हुआ है। बाइक, साइकिल व अन्य गाड़ियां तो किसी तरह पास हो जाती हैं पर वहां सड़क के किनारे बसे लोगों व सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे जगदर चौक, वीरपुर बाजार समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी जलजमाव होने की वजह से उक्त सड़क टूट गयी है। परंतु अबतक इसके मरम्मती हेतु कोई पहल नहीं किया गया है। जनता आखिर अपनी दुःख सुनाए किसको जब सुनने वाला जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ही सुस्त पड़ गया हो। बार बार कहने के बावजूद भी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom