तेघड़ा के पत्रकार ने पुलिस अधिक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत तेघड़ा के पत्रकार ने पुलिस अधिक्षक बेगूसराय को लिखा पत्र।पत्र के माध्यम से तेघड़ा के पत्रकार रामाधार सहनी ने चौकीदार शत्रुध्न पासवान और संजीव पासवान के बहकावें में आकर तेघड़ा थानाध्यक्ष वरूण कुमार पर परेशान करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि उक्त चौकीदार के द्वारा मुझे पूर्व में परेशान करने का प्रयास करते हुए मामला दर्ज करवाया था जो न्यायालय में समाप्त हो गया।उन्होंने पत्र में लिखा है कि फिर मुझे परेशान करने के लिए झूठा एफआईआर तेघड़ा थाना में कांड संख्या 123/22 दर्ज करवाया था जिसमें तत्काल जमानत करवाया।उन्होंने तेघड़ा थानाध्यक्ष बरूण कुमार,चौकीदार लालो पासवान एवं हरेराम पासवान पर घर पर जाकर मेरी अनुपस्थिति में पत्नी के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए बर्वाद करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी है।उन्होंने इसकी प्रति लिपि माननीय मुख्यमंत्री बिहार,थानाध्यक्ष तेघड़ा, पुलिस महानिदेशक पटना,पुलिस उप महानिरिक्षक पटना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा को डाक के माध्यम से भेजा है।






