Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

 केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने  सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

वीरपुर बेगूसराय आरएम न्यूज संतोष कुमार की खास रिपोर्ट


बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीरपुर में शुक्रवार को नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। जिसका निर्माण सांसद कोटे से स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत किया गया।इसके निर्माण में 14 लाख 55 हजार 811 रुपए खर्च किये गए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आम जनों की सुविधा हेतु सामुदायिक भवन का मांग वर्षो से किया जा रहा था।आज यह भवन निर्मित होकर आम जनों की सेवा के लिए तैयार हो गया है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन नहीं रहने के वजह से यहां के लोगों को सामूहिक कार्यक्रम करने को लेकर काफी परेशानी होती थी।जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप इस सामुदायिक भवन का बेहतर से रखरखाव करें।भवन परिसर को साफ सुथरा रखें।उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की दिशा में वे लगातार कार्य कर रहे हैं।मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर,कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा जिला प्रवक्ता छोटेलाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन,मुखिया त्रिपुरारी कुमार,दीपक कुमार, सरपंच दयानंद झा,प्रमोद चौधरी, वीरपुर पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह,पर्रा पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा,सुशील कुमार आदि मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom