प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने कर्मियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठ की
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों, लेखापालों एवं कार्यपालक सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने की। जिसके तहत प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की गई साथ ही पुराने अधूरे पड़े योजनाओं की समीक्षा के अलावे सभी पंचायतों का शत प्रतिशत अंकेक्षण करवाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी कर्मियों को नल जल योजना अंतर्गत जहां भी त्रुटि आ रही है वहां तुरंत निदान निकालने व लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ ही। सात निश्चय योजना अंतर्गत पूर्व में पड़े व वर्तमान के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड क्रियान्वयन समिति के द्वारा जल - नल एवं नली - गली योजनाओं में अग्रिम भुगतान के बावजूद भी अब तक जहां योजना अधूरा पड़ा है। जांचों उपरांत वैसे सभी वार्ड क्रियान्वयन समिति पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने सभी पंचायतों को एक सप्ताह के अंदर वित्तीय अंकेक्षण करवा कर कार्यालय को रिपोर्ट समित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड कार्यपालक सहायक अंजनी कुमारी, लेखापाल अविनाश राज, पंचायत सचिव कालेश्वर रजक, महेंद्र पासवान, बैजनाथ मोची, श्रुति नारायण, किशोर प्रसाद, कार्यपालक सहायक सुमित कुमार के अलावे सभी पंचायत सचिव, अकाउंटेंट, तकनीकी सहायक व कार्यपालक सहायक बैठक में शामिल हुए।





