ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय एकलौते पुत्र की मौत मचा कोहराम
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
नावकोठी के इकलौता पुत्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत। नावकोठी वार्ड नंबर 13 निवासी हरिलाल महतो उर्फ भगत जी के 35 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार की मौत दिल्ली गाजियाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन से गिर जाने से हो गई।वह अपने गांव आ रहा था।स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार वह डेढ़ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा बिसरख नगर जलालपुर गया था।वहां वह टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। वहीं उसकी तबीयत बिगड़ गई।वह पिता से फोन पर बिमारी की बात की थी। पिता अविलंब उसे घर आने के लिए कहा था। वह अपने शाला चेरिया बरियारपुर के जगजीवन महतो के साथ घर आ रहा था।इसी बीच वह ट्रेन से गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई।साला भी वही काम करता है।गोविंद की मौत से स्वजन सहित आसपास के लोग मर्माहत हैं।मृतक की मां शांति देवी अपने पुत्र की मौत पर बेसुध धरती पर गिरकर पड़ी हुई है।पत्नी आरती देवी सुध बुध खो दी है।मृतक के छोटे छोटे तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। पुत्री अंशु कुमारी 10 वर्ष, पुत्र प्रवीण कुमार सात वर्ष,लवली कुमारी पांच वर्ष,अंशु कुमारी तीन वर्ष और प्रेम कुमार डेढ़ वर्ष का है।पिता का वही एकमात्र संतान कमाई का आधार था।मृतक की मां रोते हुए कहती हैं कि ई सब अबोध बच्चा क के पालतै,केनाओकर परवरिस होतै कह कर फफक फफक कर रोने लगती हैं।स्वजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। स्वजन को ग्रामीण ढ़ाढस बंधा रहें हैं।






