Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

 बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा



प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बैंकर्स की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक प्रखण्ड कार्यालय नावकोठी के विमर्श कक्ष में बुधवार को आयोजित की गई।इस बैठक की  अध्यक्षता एलडीएस बेगूसराय मोती कुमार साहु,सुजीत रजक यूको बैंक आरसेटी और बीपीआरओ निधिप्रिया के द्वारा की गयी।इस दौरान  सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंकों की भूमिका की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति योजना,केसीसी ऋण एनपीए,सहित अन्य कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।बैंक में आवेदन की संख्या तथा निष्पादन की स्थिति पर प्रबंधक से बारी बारी समीक्षा की गयी।इस दौरान जीविका,मछली पालन,पशु पालन सहित अन्य पेंडिंग आवेदनों पर  चर्चा की गई।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्रत्येक ब्रांच को कम से कम दो ऋण स्वीकृत करने की जानकारी दी।पीएमईजीपी लोन करने पर बल दिया गया।पशु पालन के लिए केसीसी को बढ़ावा देने और खाद्य योजना को बढ़ावा देने के लिए लोन देने पर विचार विमर्श किया गया।उन्होंने ऋण धारकों को ससमय ऋण चुकता करने तथा खाता को एनपीए होने से बचाने की अपील की।मौके पर यूको बैंक प्रबंधक राहुल कुमार, बैंक ऑफ़ बरोदा बभंगामा के प्रकाश कुमार,ग्रामीण बैंक पहसारा के राजीव कुमार, सैन्ट्रल बैंक आँफ इंडिया शाखा छतौना के रूपक यादव आदि ने बैठक में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom