नवादा में विवाहिता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली।
दुलहिन विवाहिता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली
कमरे में ताला लगाकर ससुराल वाले फरार
आर एम न्यूज संवाददाता नवादा
परिवार वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है यही नही हत्या के बाद मृतक के 5 वर्षिय पुत्र को लेकर सभी फरार हो गए हसि। घटना नवादा शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित हनुमान नगर की है। मृतक की पहचान हनुमान नगर निवासी गोपाल सिंह की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है।मृतक रीना देवी के पिता और चाचा ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या उसके ससुराल वालों ने एक साथ मिलकर की है और उसके शव को पंखे से लटका दिया है। यही नहीं घर का सारा दरवाजा भी बंद मिला।हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर आगे से ताला लगा सभी फरार हो गए। जिसे तोड़ने के बाद इसकी जानकारी हुई है। इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनके पड़ोस वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्होंने बताया कि उनके पति झारखंड के जमशेदपुर में आईआरबी के जवान है। 2014 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी और विगत 6 माह से पति पत्नी के बीच अनबन चल रहा था। जहां थाने में इसको लेकर केस भी दर्ज कराई गई है। नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर जरूरी अनुसंधान में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया गया है।



