नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की पास, लोगों में हर्ष
तेघड़ा (बेगूसराय)
कठिन परिस्थिति से चाहे परिवार के सदस्य क्यों न संघर्ष कर रहे हों, यदि बच्चे अपनी अध्ययन को लेकर अति पारिश्रमिक एवं कर्तवनिष्ठ हो तो अभिभावक की कड़ी तपस्या बच्चों की बेहतर प्रदर्शन के परिणाम से उन सारी संघर्षों के सामने खुशनुमा साबित होता है। इसी को साकार कर दिखाई है जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में सफल मेधावी छात्रा निधि ने । मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशन होते ही तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से एक छात्रा की चयनित होने की खबर सामने आई है। इसको लेकर उत्तीर्ण अभ्यर्थी के न सिर्फ अभिभावक बल्कि स्थानीय सम्पूर्ण क्षेत्रों के शिक्षाविदों एवं शिक्षाप्रेमियो ने चयनित छात्रा बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 12 निवासी निधि प्रसन्नता जाहिर किया है. गौरतलब हो कि निधि के पिता शालिग्राम चौरसिया एक व्यवसाई हें जबकि मां वीना कुमारी गृहणी. श्री चौरसिया ने अपनी पुत्री की अध्ययन के प्रति अति जिज्ञासा, कठिन पारिश्रमिक का प्रतिफल बताते हुए कहा कि स्थानीय विधानसभा के विभिन विद्यालयों की सैकड़ों छात्र -छात्राएं नवोदय में प्रवेश के लिए परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, किंतु, मेरी पुत्री का ही प्रवेश परीक्षा (सत्र 2022-23) में उत्तीर्ण होना बेहद ही अविस्मरणीय क्षण है । इधर, निधि अभी वर्ग षष्टम में है. इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्थानीय विद्यालय के गुरुजनों को दी है ।वहीं चिकित्सक केशव गांधी, मुख्य पार्षद संजीव कुमार एवं उप उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता, समाजसेवी कुंदन मेहता, विजय मेहता, भाजयुमो बरौनी मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, भाजपा अध्यक्ष बरौनी ओमप्रकाश गुप्ता, जदयू नेता मोहम्मद आजाद सहित मॉडर्न एकेडमी के एचएम परमानंद पोद्दार, शिक्षाविदों का कहना है कि शुरू से विद्यार्थियों को एक कुशल मार्गदर्शन मिलना चाहिए. शिक्षा समाज के उत्थान के लिये आवश्यक है. शिक्षा रूपी हथियार से ही समाज और राष्ट्र तरक्की का मार्गप्रशास्त कर पाएगा. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेघड़ा भूमनेश्वर राय ने बताया कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड की जानकारी तत्काल नहीं है । विद्यालय स्तर से ही नवोदय में दाखिला को लेकर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जातीहै। प्रखंड में अतिरिक्त सुविधाएं नहीं है। ध्यान देने योग्य बातें यह है कि सत्र 2023 - 24 के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि अंतिम 08 फरवरी यानी आज तक ही निर्धारित है।






