छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा के बीच मुकाबले में दरभंगा की टीम ने मारी बाजी हुए विजय घोषित
खेलगांव बरौनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की इतिहास की संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा बरौनी खेल गांव यमुना भगत सिंह स्टेडियम के प्रांगण में अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच मैच खेली गई। मैच में दरभंगा की कप्तान गंगा कुमारी एवं मुजफ्फरपुर की कप्तान सानिया कुमारी दोनों टीम की कप्तान अपनी टीम के साथ जमकर पसीना बहाया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में दरभंगा की टीम को 1 गोल से पराजित कर विजेता बनी। दरभंगा की टीम लाडली यादव ने अपनी टीम के पक्ष में एक गोल करके मैन ऑफ द मैच का खिताब प्राप्त किया । मुख्य अतिथि के रूप में तेघड़ा नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं बरौनी दो की मुखिया मौसम कुमारी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए। दूसरे दिन की मैच का विधिवत उद्घाटन की । आयोजक कमेटी कांनभेंनर संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में तीसरे दिन का मैच छपरा और जमुई के बीच खेली जाएगी। मौके पर आरबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अभिलाष कुमार दत्त, पूर्व कप्तान मौसम कुमारी,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, वॉलीबॉल के सचिव नवीन कुमार सिंह, खेल विधा के रंजीत डॉन , सरपंच राजेंद्र सिंह, ज्योति कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह के अलावे व्यवस्थापक व खेल प्रेमी मौजूद थे







