Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विदाई के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विदाई के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

वीरपुर बेगुसराय संवाददाता आरएम न्यूज।

वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन वीरपुर में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्य्क्षता राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त एचएम संत कुमार सहनी व मंच संचालन एचएम रंजन कुमार झा ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका हीरा कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।इस अवसर पर टीपीएसएस के राज्य संयोजक राजू सिंह ने कहा कि दूसरे को सम्मान देना अपने आपको सम्मान देना है।अच्छे कार्य करने वाले लोगों की पहचान सेवानिवृत्त होने के बाद भी होती है।यहां प्रमोद जी ने अल्प समय में बेहतर नेतृत्व किया।उनके नेतृत्व में हम सभी शिक्षकों ने बहुत कुछ सीखा।जो सदैव याद रहेगा।राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त एचएम संत कुमार सहनी ने कहा कि इनके नेतृत्व में किए गए कार्य के अभिप्रेरणा से शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है।सभी के सहयोग होना व देना वीरपुर की पहचान रही है।शिक्षक जितना काम करें वह कम ही होता है।यहां के शिक्षकों में टीम भावना है।एचएम मनोज कुमार झा व रंजन कुमार झा ने कहा कि इनके नेतृत्व में यहां के छात्र-छात्राओं ने हर एक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा में अव्वल दर्जे पर आई है।इस दौरान एचएम मृत्युंजय कुमार,सुमन कुमार सुकुमार सहनी,शंकर महतो,शिवकुमार सिंह,संजीत राय,आदि ने इनके प्रतिनिधित्व में किए गए कार्य की सराहना की व उपलब्धियों को भी बताया।कहा उन्होंने हर हमेशा एक शिक्षक के रूप में कार्य किये न की शिक्षा अधिकारी के रूप में।जो सदैव याद रहेगा।कार्यक्रम के दौरान ही प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के एचएम व शिक्षकों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर,व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।साथ ही उन्हें टीवी,राम चरित मानस ग्रंथ आदि उपहार स्वरूप दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रितेश कुमार,बसंत कुमार,चंदन कुमार,कन्हैया भारद्वाज कन्हैया कुमार,कृष्ण कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom