विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने की हनुमान मंदिर में वार्षिक पूजा और निकाली भव्य शोभायात्रा
नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता आरएम न्यूज नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा ए पी एस हाई स्कूल खेल के मैदान में स्थित हनुमान मंदिर में भव्य वार्षिक पूजा,सम्मान समारोह सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इसका उद्धाटन और आगत अतिथियों का स्वागत मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष और जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने की।उन्होंने बजरंग दल प्रांत संयोजक शुभम भारद्वाज, प्रांत सुरक्षा प्रमुख पंकज कुमार को अंगवस्त्र और माला से सम्मानित किया।वहीं जिला सह संयोजक अमित रस्तोगी,अजय कुमार को प्रखण्ड सह संयोजक कन्हैया कुमार ने अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया।वहीं उपस्थित सभी अतिथियों ने राष्ट्रपति कुमार बिड्डू को अंगवस्त्र और माला से सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गगन साह और कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से की।शोभायात्रा मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ काली स्थान,बाजार होते हुए मैदान में सभा में तब्दील हो गया।इस दौरान बजरंग दल प्रांत सह संयोजक शुभम कुमार ने कहा कि लव- जिहाद पहले भी होता था लेकिन उस समय उसका कड़ा प्रतिकार किया जाता था।आज भी कड़े प्रतिकार की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए गौ हत्या,धर्म परिवर्तन पर कड़ी नजर रखने और हिन्दू एकता पर बल दिया।जातियों में बटे हुए हिन्दूओं को संगठित होने को कहा।उपस्थित कार्यकर्ताओं से जातिवाद मिटाने में आगे आने की अपील की।वहीं पंकज सिंह ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में रहने के बावजूद भी हम सभी हिन्दू एक बनकर रहें।वहीं जिला संयोजक अमित रस्तोगी,अजय कुमार हिन्दू,प्रखण्ड बलोपासना प्रमुख नीरज कुमार, प्रखण्ड गोरक्षा प्रमुख मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।इस मौके पर नीतीश कुमार, अरविंद कुमार,नीतीश साहनी,मृणाल कुमार, प्रशांत कुमार,रोहित कुमार,रवीश साहनी, क्षितिज कुमार,सचिन कुमार,राजा कुमार, प्रशांत कुमार,राहुल कुमार, छोटू कुमार,अमन कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, नितेश यादव,सचिन कुमार,राजू कुमार गुड्डू कुमार,सुधीर कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पूजा के दौरान मौजूद थे।


