Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कैलाश ठाकुर के याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 कैलाश ठाकुर के याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।

राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी बेगूसराय एवं बीरपुर प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरपुर पूर्वी निवासी कैलाश ठाकुर के स्वर्गवास उपरांत उनकी याद में एक श्रद्धांजलि समारोह उनके आवासीय परिसर में किया गया। समारोह की अध्यक्षता बीरपुर प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने किया कार्यक्रम की शुरुआत एक मिनट मौन धारण कर किया गया। श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू, जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, नरेश ठाकुर, स्थानीय सरदार बालेश्वर ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर तस्वीर पर माल्यार्पण  किया। तत्पश्चात बेगूसराय नगर निगम सैलून समिति के अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष राम कुमार ठाकुर नगर निगम कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर बरौनी प्रखंड कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर, बीरपुर प्रखंड सचिव प्रमोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष अजीत ठाकुर ,रामसेवक ठाकुर, रामसागर ठाकुर ने बारी-बारी से स्मृति शेष कैलाश बाबू के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए तत्पश्चात समारोह में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ साथ कुटुंब बंधु तथा महिलाओं ने भी स्मृति शेष कैलाश बाबू के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रम में उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई प्रोफ़ेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने उन्हें एक मजबूत संगठन कर्ता कहते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया । जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर एवं जिला कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर ने लोगों से उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया और संगठित रहकर समाज को आगे बढ़ाने तथा वाजिब मजदूरी लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए नगर निगम सैलून समिति के अध्यक्ष ने सैलून कलाकारों का आह्वान करते हुए कहा की जिला कमेटी ने जो सैलून कलाकारों के लिए रेट बोड दिया है उसे पूर्ण रूप से लागू करना है। वास्तव में कैलाश बाबू के प्रति श्रद्धांजलि होगी । जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, नरेश ठाकुर, अशोक ठाकुर ने कहा कि समाज के तमाम लोगों को संगठन में बांधकर रखना हम सबका कर्तव्य है इसे हमें पूरा करना चाहिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom