Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा प्रखंड के रात गांव पंचायत अंतर्गत बाया नदी के पार गंगा नदी के किनारे बसे गांव भगवानपुर चक्की के वार्ड संख्या 13 एवं 14 में गंगा नदी में लगभग 15 दिन से कटाव की

कटाव की रफ्तार तेज भगवानपुर चक्की के लोग दहशत में विधायक ने लिया स्थिति का जायजा।

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा ( बेगूसराय ) 

तेघड़ा प्रखंड के रात गांव पंचायत अंतर्गत बाया नदी के पार गंगा नदी के किनारे बसे गांव  भगवानपुर चक्की के वार्ड संख्या 13 एवं 14 में गंगा नदी में लगभग 15 दिन से कटाव की तेज रफ्तार  से लोगों में भय व्याप्त है। इस बार की  कटाव  से खेती योग्य भूमि एवं यह गांव विलीन ना हो जाए। शनिवार को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कटाव क्षेत्र में पहुंचकर कटाव की स्थिति देखकर आश्चर्यचकित होकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी को फोन के माध्यम से सूचना देकर कटाव स्थल पर बुलाकर कटाव निरोधी कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विधायक को स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में हो रही कमी के दौरान करीब एक किलोमीटर अधिक लंबा रुक-रुक कर जमींन के साथ रोड भी  गंगा नदी में विलीन हो चुका है। अनुमान है कि कटाव का तेज रफ्तार अब डेरा सहित कब्रिस्तान और पूरे मोहल्ले को अपने आगोश में लेलेगी। वहां के लोगों ने बताया कि समय रहते इन जगहों पर कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया तो भगवानपुर चक्की का अल्पसंख्यक, महादलित एवं पिछड़ा बाहुल्य यह गांव भगवानपुर चक्की नदी में विलीन हो सकता है। पिछले वर्ष भी बड़े पैमाने पर कटाई हुई थी कटाव रोधी विभागीय  सभी कार्य बेअसर साबित हुए थे । लोगों ने बताया कि कटाव स्थल से मात्र 150 मीटर की दूरी पर मस्जिद एवं 400 लोगों का घर जो कि 2500 की आबादी पर आसन्न खतरा विराजमान हो गया है। कटाव स्थल पर भाकपा सचिव परमानंद सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, शाखा सचिव सोपल सिंह, सीआईएसएफ नेता मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी के अलावे ग्रामीण मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom