Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बार बार आवेदन देने के बाद भी नल जल योजना का नहीं हुआ क्रियान्वयन

 बार बार आवेदन देने के बाद भी नल जल योजना का नहीं हुआ क्रियान्वयन

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज.संवाददाता।

वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में नल जल योजना का अबतक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। वार्ड सदस्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वीरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया गया था जिसके बाद पीएचईडी द्वारा इस वार्ड में नल जल योजना हेतु कार्य प्रारंभ किया गया। वार्ड के कुछ भाग में पाइप बिछाया गया है। पाइप बिछाने के दौरान वीरपुर बाजार की मुख्य सड़क को कई जगह तोड़ दिया गया परंतु फिर उसे ठीक नहीं किया गया। इतना ही नहीं संवेदक द्वारा सड़क किनारे गंदे पानी के बहाव हेतु बनाये गए नाली के अंदर से नल जल योजना के पाइप को ले जाया गया है। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। वार्ड सदस्य ने बताया कि योजना के सुचारू संचालन हेतु अविलंब कार्रवाई नहीं किये जाने पर आम जनता सड़क जाम करते हुये धरना-प्रदर्शन करेगी। जनता ने मुखिया समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि पर भी नाराजगी जताते हुए खेद प्रकट किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom