संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का किया गया विसर्जन
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित संत रविदास की जयंती समारोह सोमवार को संपन्न हो गया।इस वर्ष संत रविदास की 646वीं जयंती मनायी गयी थी।एपीएस प्लस टू हाई स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में स्थापित संत शिरोमणि रवि दास की मूर्ति का विसर्जन परंपरागत तरीके से किया गया।विसर्जन के दौरान महिला और पुरूष एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्साह पूर्वक जुलूस में शामिल हुए।जुलूस में युवा विभिन्न गीतों पर थिरकते हुए विभिन्न मार्गों से गुजर कर बूढी गंडक नदी में वैदिक रीति रिवाज से पूजनोपरांत विसर्जन किया गया।मौके पर सुखदेव मोची,हरेराम मोची,प्रदीप मोची,अर्जुन मोची,उपेन्द्र मोची,प्रमोद मोची,रंजीत मोची सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।




