Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

माघी पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबे किशोर की शव नदी से हुई बरामद।

तेघड़ा में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबे किशोर की शव  नदी से हुई बरामद।


तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा क्षेत्र के गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के दिन रविवार को गंगा नदी में स्नान करने गए किशोर की मौत गंगा में डूबने से हुई। परिजनों ने इधर-उधर काफी ढूंढने की प्रयास की तब जाकर घाट पर किशोर का कपड़ा और चप्पल देखकर परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका से घबराने लगे। सोमवार को इस घटना की सूचना थाना  प्रशासन को दी गई।


वहां के स्थानीय मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार सिंह भारद्वाज, तेघरा अंचल प्रशासन एवं पूर्व वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया आदि के द्वारा स्थानीय गोताखोर फूलना सहनी को लाया गया। गोताखोर के अथक प्रयास से किशोर की शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल घटना तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के सूर्यनारायण गंगा घाट की है। जहां माघी की पूर्णिमा के दिन वार्ड संख्या 6 निवासी विनोद साह ह पिता स्वर्गीय शंकर साह का भगिना 17 वर्षीय हिमांशु कुमार पिता स्वर्गीय मनीष कुमार गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दरमियान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब कर  उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नगर परिषद क्षेत्र संख्या 6 वो अपने नानी घर 2 माह से अपने मां के साथ रह रहा था। और गंगा नहाने के क्रम में उसकी मौत हुई। मृतक मंसूरचक का रहने वाला था उसके पिता मनीष कुमार शिक्षक थे । जिनका मृत्यु 2 वर्ष पहले हो चुका है। मृतक के बारे में बताया गया कि वह दिमागी रूप से संश्लेष थाअपने मां का एकमात्र पुत्र था। किशोर की मृत्यु मां का सहारा एवं घर का चिराग बुझ गया। मृतक अपने पीछे मां और एक छोटी बहन को छोड़ गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom