28 फरवरी को होगा एआईएसएफ का अंचल परिषद सम्मेलन
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत रड़िऔना में एआईएसएफ अंचल परिषद सम्मेलन हेतु किया बैठक।एआईएसएफ अंचल परिषद नावकोठी का तीसरा अंचल सम्मेलन 28 फरवरी को रड़िऔना हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी हेतु नावकोठी में बैठक आयोजित किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता अंचल उपाध्यक्ष मो०मेराज ने किया। वहीं संचालन अंचल सचिव सन्नी कुमार के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि बेगूसराय में छात्रों को एकजुट कर अंचल सम्मेलन नावकोठी के रड़िऔना में विस्तृत रूप से चर्चा किया जाएगा।सम्मेलन के दौरान बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु चरणबद्ध आंदोलन एवं छात्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।अंचल सम्मेलन को शानदार और सफल बनाने हेतु स्वागत समिति का गठन किया गया।स्वागत समिति में रौशन कुमार को अध्यक्ष, सन्नी कुमार को सचिव और मनीष कुमार यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।मौके पर प्रांशु भारद्वाज, रामकिशोर शर्मा,मोहम्मद ताजिर, संजय कुमार, मोहम्मद रियाज, सुनील कुमार सहित अन्य दर्जनाधिक सदस्य उपस्थित थे।



