शराबियों ने अपने घर के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी गिरीश तिवारी को सूचना दी गई।
वही सूचना मिलते ही उक्त पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी गोपाल पोद्दार को टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी गिरीश तिवारी के द्वारा गिरफ्तार किया। जिसे बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में उक्त पदाधिकारी ने बताया कि उक्त शराबी करीब 265 पॉइंट शराब पिए हुए थे जो नाम बताने से लाइक नहीं था। शराबी अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ मारपीट कर रहे थे। उक्त शराबी थाना में भी शराब पीकर गीत गा रहे हैं। उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए पदाधिकारीयों के द्वारा प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।





