*पुस्तैनी बसे दलितों के घर बुलडोजर चलाने के आदेश के खिलाफ निकाला जुलूस*
*इंदिरा आवास को गिराने का अधिकार किसने दिया सीओ को- सुरेंद्र*
*बिजली, पानी, राशनकार्ड, आधारकार्ड, आईकार्ड, जाति, आवासीय देकर बसाया तो फिर उजाड़ने की साजिश क्यों- प्रभात*
*योगी- मोदी के ईशारे पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने पर रोक लगे- सोनिया देवी*
*बढ़ते- हत्या अपराध पर रोक लगे- सोनिया देवी*
ताजपुर, समस्तीपुर दलित- गरीब- भूमिहीन परिवारों को इंदिरा आवास, सड़क, बिजली, पानी, राशनकार्ड, आधारकार्ड, आईकार्ड, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, चुनाव बूथ, आंगनबाड़ी आदि की सुविधा देकर पहले बसाया और अब एक व्यक्ति विशेष के द्वारा कोर्ट का सहारा लेकर हटाने की साजिश के खिलाफ महिला संगठन ऐपवा के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाला. जुलूस बहादुरनगर धर्मकांटा से गुजरकर मुर्गियाचक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता महिला नेत्री सोनिया देवी ने किया अनीता देवी, शिवकुमारी देवी, रजनी देवी, रधिया देवी, फूलकुमारी देवी, सुखिया खातुन, नीलम देवी, जरीना खातुन, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, आसिफ होदा, मो० कैयूम, मो० कादीर, मो० रफीक, शिवबालक पासवान, मो० दुलारे, सिया देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 50 सो साल से बहादुरनगर से लेकर मुर्गियाचक तक सैकड़ों दलित- गरीब- भूमिहीन परिवार बसे हैं. इन्हें पर्चा, इंदिरा आवास, बिजली, पानी, आधारकार्ड, आईकार्ड, जाति, आवासीय, पोलिंग बुथ, आंगनबाड़ी, सार्वजनिक शौचालय आदि सरकार द्वारा बनबाकर स्थाई किया गया है. खुद करीब 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे एक भाजपा नेता अपना जमीन का रूख खोलने के लिए बसे परिवारों को सीडब्लूजेसी का सहारा लेकर हटाना चाहते है. यह गरीबों के साथ अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ ऐपवा, इंसाफ मंच, भाकपा माले ताजपुर, समस्तीपुर, पटना से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी. कार्यक्रम में बढ़ते हत्या- अपराध पर रोक लगाने, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को मोदी- योगी सरकार के ईशारे पर यूपी पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की निंदा की गई.








