मोटिवेशन कार्यशाला में बच्चों को किया गया प्रेरित
उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा दोदराज में स्कूल के यूथ एंड ईको क्लब द्वारा मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के विज्ञान प्रोफेसर डॉ दीपो महतो,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एचएम संत कुमार सहनी व वेद प्रकाश ने बच्चों को बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए। इस दौरान वक्ताओं ने कैरियर मार्गदर्शन भी किया। साथ ही समाज व राष्ट्र के प्रति बच्चों को दायित्व बोध भी कराया गया। मौके पर डॉ आलोक रंजन कुशवाहा,डॉ जुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षाविद व लोक गायक सच्चिदानंद पाठक ने किया।



