Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अनिश्चितकालीन धरना समाप्त Rmnewsनवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

नावकोठी/बेगूसराय/

नावकोठी प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय के समक्ष दो दिनों से चल रहे सीओ के खिलाफ नावकोठी सरपंच का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार की शाम को समझौता के बाद समाप्त हो गई।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय और जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष और ग्राम प्रधान  राष्ट्रपति कुमार बिड्डू की अध्यक्षता में एक बैठक प्रखंड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुई।इस बैठक के दौरान सरपंच सुशील कुमार और अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव के बीच  गलतफहमी को दूर किया गया।सरपंच के जायज मांगों को सीओ ने मान लिया वहीं बीडीओ ने सरपंच और सीओ को हाथ मिलवा कर सभी तरह के शिकायत को दूर किया।विदित हो कि सरपंच सीओ के असंसदीय भाषा एवं उनके जनविरोधी कार्यों के विरुद्ध 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार से ही अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे।उपस्थित लोगों ने बीडीओ और ग्राम प्रधान को अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कराने के लिए धन्यवाद दिया।मौके पर प्रखंड सरपंच संघ के सचिव राजेंद्र चौधरी, डफरपुर पंचायत के सरपंच शांति देवी, नावकोठी उप सरपंच रुपेश सिंह,उत्तम कुमार, अंजनी कुमार सहित दर्जनाधिक ग्रामीण उपस्थित थे।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom