Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अंचलाधिकारी नावकोठी के खिलाफ जदयू देगी 16 जनवरी को धरना

अंचलाधिकारी नावकोठी के खिलाफ जदयू देगी 16 जनवरी को धरना

नावकोठी/बेगूसराय/rmnews संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

जनता दल यूनाइटेड नावकोठी प्रखंड इकाई के द्वारा अंचलाधिकारी नावकोठी की कार्यशैली के खिलाफ 16 जनवरी को अंचल कार्यालय नावकोठी पर एक दिवसीय धरना देगी। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने इसकी सूचना पत्र के माध्यम से नावकोठी प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय को दिया है। पत्र में प्रखंड अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर कार्य में शिथिलता का आरोप लगाते हुए कहा कि अंचलाधिकारी के रूप में जब से राकेश सिंह यादव नावकोठी में पदस्थापित हुए हैं दाखिल खारिज से लेकर छोटे-छोटे मामलों में किसानों को छः छः  महीना दौड़ना पर रहा है। जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने कहा कि अंचलाधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हैं। जनप्रतिनिधि तथा राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ  अमर्यादित शब्दों में बात करते हैं।जब भी किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता किसी कार्य के मामले में इन से बात करने जाता है तो एक शब्द में पटना जाने की नसीहत देते हैं और कहते हैं कि मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री के पास चले जाओ। इन्हें ना ही जनता का ना ही सरकार का डर है। इसलिए जनता दल यू ने 16 जनवरी को अंचल कार्यालय पर धरना एवं तालाबंदी का निर्णय लिया है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom