Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पहसारा में मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/Rmnews संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 पहसारा में मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय/ Rmnews संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा में मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।पहसारा पंचायत के मुखिया जी चौक स्थित मां जयमंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा में शिक्षण संस्थान के प्राचार्य रामाशीष सिंह(गुरूजी) और व्यवस्थापक नवीन कुमार पाठक के द्वारा मिथिला आंख हॉस्पिटल रोसड़ा (समस्तीपुर) के सहयोग से मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस जांच शिविर में 50 रोगियों का मुफ्त आंख जांच ङॉक्टर विराट सिंह,यसवंत सिंह और संजय झा के द्वारा किया गया।जांच के दौरान   10 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया।
मोतियाबिंद पाए गए रोगियों को आंख का सफल आपरेशन के लिए मिथिला आई हॉस्पिटल  ले जाया गया जहां भोजन,नाश्ता समेत ले जाने और वापस रोगियों को घर तक पहुँचाने का किराया भी हॉस्पिटल ब्यय करेगा।मौके पर पंचायत समिति सदस्या अनिता झा, इंद्रजीत सिंह,अंकित कुमार,मुकुंद कुमार,सपना कुमारी,अंशु कुमार, राजू कुमार तथा अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom