Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बिहार में NDA सरकार से नीतीश कुमार के अलग होकर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद

 बिहार में NDA सरकार से नीतीश कुमार के अलग होकर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद आज पहली बार BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्य की धरती पर आए तो महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे।


लगभग 9 डिग्री के आसपास तापमान है और लोग घर से निकलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं ऐसे में जेपी नड्डा ने बिहार में राजनीति में गरमी ला दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई और  शराब से लेकर अपहरण तक पर घेरा।लोगों से सवाल भी किया कि नरेंद्र मोदी जैसा जन-जन का नेता चाहिए या बार-बार पलट कर बिहार को बर्बाद करने वाला? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया। मताधिकार का अपमान किया है।बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है।प्रधानमंत्री चाहते हैं बिहार आगे बढ़े।इसके लिए आपको हमारा और विकास का साथ देना होगा। ऊपर से हम लोग लाख बिहार की मदद करना चाहें, लेकिन नीचे जंगलराज हो तो क्या होगा? 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें बिहार का विकास चाहिए। हम बिहार में कुर्सी पर बैठने नहीं आए थे बल्कि विकास करने आए थे।बिहार में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करवाया।उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज आ चुका है।राज्य में एक महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती,रेप के केस सामने आए हैं।बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है।


मुझे ये समझ नहीं आता सुशासन बाबू की सरकार में शासन कौन कर रहा है? जेपी नड्डा ने कहा कि आज उमड़ी भीड़ बता रही है कि बिहार अब बदलाव की ओर देख रहा है।उसे यह जंगलराज नहीं चाहिए। इससे हमें मुक्ति दिलाना है और मोदी जी के हाथ को और मजबूत करना है।मेरा बचपन पटना में गुजरा है। मैंने देखा है पहले यहां पता नहीं चलता था कि खेत में सड़क है या सड़कों में खेत।लेकिन आज हम आ रहे थे तो पूछा गया कि जेपी सेतु से चलिएगा या गांधी सेतु से। मोदी जी ने 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये देने की बात कही थी। आज बिहार में सिर्फ 56 हजार करोड़ तो सड़क पर खर्च किए जा रहे हैं। पटना एम्स को हम लगातार सुधार रहे। हमने दरंभगा मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom