तेघड़ा अचंल प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था मुहैया कराई
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)
। बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को लेकर तेघड़ा अंचल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस कराके भरी ठंड में विभिन्न मार्गों से आने जाने वाले राहगीरों, रिक्शा ठेला चालकों, एवं मजदूरी करके घर लौटने एवं मजदूरी स्थल पर पहुंचने वाले मजदूरों एवं वाहन के चालक एवं उप चालको तथा यात्रियों के लिए ठंड से निजात दिलाने के साथ ही।कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए अंचल प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को तेघड़ा अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी सुभाष कुमार की देखरेख में अंचल क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था मुहैया कराई गई।
अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने बताया कि तेघड़ा एनएच 28 चौक, अयोध्या चौक, कांग्रेस कार्यालय भवन के समक्ष, मरसैती दुर्गा स्थान, बरौनी फ्लैग, वाटिका चौक सहित दर्जनों चौक चौराहों पर क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञात हो कि 3 दिन से लगातार कड़ाके की ठंड से लोगों का मुश्किलें काफी बढ़ गई है अलाव की व्यवस्था से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।अलाव जलाए जाने के बाद आग तापने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
फोटो



