Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन

 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर में  कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन


नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में विधायक सूर्यकांत पासवान और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र पाण्डेय ने कंप्यूटर कक्ष का किया उद्घाटन।इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने की।


कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि तकनीक के इस दौड़ में प्रत्येक बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि इससे आने वाले दिनों में बच्चों के ऑनलाइन शिक्षा सहित विभिन्न कार्यों का निष्पादन आसान हो जाएगा।वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस दौड़ में प्रत्येक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा आवश्यक है।उपप्रमुख नंद किशोर पासवान ने कहा कि बिना कंप्यूटर शिक्षा के अभी के युग में बच्चों में शिक्षा अधूरा ही माना जाएगा।

बच्चों को कंप्यूटर की ज्ञान आवश्यक है।मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान  ने इस अवसर पर विधायक सहित अन्य आगत अतिथियों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।उन्होंने स्कूल में चाहरदीवारी निर्माण एवं शिक्षक की कमी को दूर करने का मांग रखा। विदित हो कि आईसीटी द्वारा स्कूल में 10 कंप्यूटर दिया गया है। इस अवसर पर बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष साकेत सुमन,पैक्स अध्यक्ष शंकर राय,प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा,संजय पासवान,शाह आलम, मोहम्मद नसीम रब्बानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom