Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अष्टयाम यज्ञ हेतु निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा।

 अष्टयाम यज्ञ हेतु निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा।


नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर में अष्टयाम यज्ञ हेतु निकाला गया कलश शोभा यात्रा। बेगमपुर में अष्टयाम यज्ञ आयोजन हेतु कलश शोभा यात्रा निकाला गया।इस अष्टयाम यज्ञ के शुभारंभ में 125 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।कलश शोभायात्रा से पूर्व बेगमपुर भगवती स्थान में  कलशों का वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक कलश पूजन किया गया।


कलश यात्रा के दौरान पंडित अशोक मिश्र और झालो मिश्र ने बताया कि कलश विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक है।इसमें सभी देवताओं का वास होता है।उन्होंने कहा कि कलश के पूजन से सभी को सुख,समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।कलश यात्रा बेगमपुर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए छतेोना बूढ़ी गंडक नदी में आकर जल भर कर पुनः छतौना होते हुए बेगमपुर भगवती स्थान अष्टयाम यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुआ।इस दौरान अष्टयाम यज्ञ स्थल  को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा डीजे के साथ 125 कुमारी कन्याओं और ग्रामीण महिलाओं के द्वारा भक्तिमय वातावरण में निकाला गया

।सभी ग्रामीण एकजुट होकर अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने में कार्यरत दिखे जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष राजाराम पासवान,सचिव अन्नू कुमार,डॉ प्रमोद कुमार, मोनू कुमार,दिलखुश कुमार,राकेश कुमार,छोटू कुमार,शिव कुमार,अक्षय कुमार,अकाश कुमार, पिंटू कुमार,अमित कुमार समेत सैंकडों श्रद्धालु भक्तजन शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom