नवादा जेल में बंद महिला कैदी अब सिलाई कटाई में होंगी दक्ष
नवादा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा नवादा मंडल कारा में जेल में बंद महिला कैदियों के लिए सिलाई कटाई प्रशिक्षण हेतु अनोखी पहल हेतु कार्यक्रम शुरू किया गया.तीन माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में तीन दर्जन से अधिक महिलाएं सिलाई कटाई में दक्ष होगी. कहे तो महिलाएं अब सिलाई कटाई में पूरी तरह से परिपूर्ण हो आत्म निर्भर हो जाएगी. और आर्थिक रूप से भी सबल बनेंगे.जेल अधीक्षक अजीत कुमार कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की या पहल महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. महिलाएं न सिर्फ आत्म निर्भर होगी बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत होकर अपने परिवार के भरण-पोषण में अहम भागीदारी निभा सकेंगे. इस मौके पर जेलर वीरेंद्र कुमार राय, नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक मुरारी सैनी, बिहार सेवा संस्थान के अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव सौरभ सुमन, नवादा प्रखंड के एनवाईवी भुनेश्वर नाथ, सपना कुमारी अलावा दर्जनों महिला कैदियों व जेल से संबद्ध लोग उपस्थित थे।


