Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्टैंड नहीं तो बैरियर नहीं के नारों से गूंज उठा रेलवे स्टेशन के उत्तर का अस्थाई ई रिक्शा स्टैंडl

 स्टैंड नहीं तो बैरियर नहीं के नारों से गूंज उठा रेलवे स्टेशन के उत्तर का अस्थाई ई रिक्शा स्टैंडl

वीर कुंवर सिंह चौक पर बैरियर की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ई रिक्शा यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन कियाl

आरएम न्यूज संवाददाता बेगूसराय

 मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर निगम के द्वारा बैरियर वसूली के नाम पर संवेदनहीन रवैया अपनाया जा रहा हैl बेगूसराय के हर चौक चौराहे पर एक राक्षस खड़ा है जो गरीब E रिक्शा चालको को प्रताड़ित करता हैl मारपीट की वजह से एक गरीब E--रिक्शा चालक की जान भी चली गई हैl उनके साथ मारपीट और गाली गलौज तो आम बात हैl  वीर कुंवर सिंह चौक पर हो रही बैरियर की अवैध वसूली पर युद्ध स्तर पर रोक लगाने की मांग करता हैl बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उत्तर चलने बाले ई रिक्शा  चालकों के लिए नगर निगम के द्वारा ना तो स्टैंड की व्यवस्था की गई है ना ही किसी प्रकार की सुविधा दी गई हैl आरपीएफ और जीआरपी की मेहरबानी पर ई रिक्शा स्टैंड चल रहा हैl ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा बैरियर वसूली पूर्णरूपेण अवैध हैl मांगों की पूर्ति नहीं होने पर विकासशील ई रिक्शा यूनियन के कार्यकर्ता  उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगेl कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl मौके पर अजय राम सुभाष यादव मोहम्मद इरशाद संतोष कुमार मोहम्मद इस्माइल उमेश साहनी दीपक पासवान साहिल सिन्हा दिनेश राम अखिलेश महतो के साथ कई लोग उपस्थित थेl










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom