नम आंखों से भक्तों ने मां शारदे की विदाई
बेगूसराय/भगवानपुर/आरएम न्यूज संवाददाता विजय कुमार भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी को हुई विद्या की अधिष्ठात्री मां शारदे की हुई श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई पूजा के उपरांत मां के भक्तों के द्वारा अपने अपने मनोनुकूल दिन में मां का विसर्जन किये गये।देर शाम रविवार को साइंस क्लासेज सह आर्ट्स स्पेशलिस्ट के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में विसर्जन जुलूस निकाला, वहीं उसी जूलूस में अन्य कई प्रतिमा विसर्जन हेतु शामिल देखे गए।









