नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं, सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, सरसों, मक्का आलु समेत विभिन्न फसलों को नष्ट किया जा रहा है।
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर दो पंचायत अंतर्गत अहियापुर गांव में रविवार को वन विभाग की आखेटक टीम ने कुल 24 नील गायों को मार गिराया। इस दौरान आखेटक टीम में शामिल क़यामत अख्तर, जफर अली एवं अशरफ उल हक ने धगदाहा चौर, कामत चौर, लिल्हा चौर एवं लिद्धि चौर में एक एक कर 13 नर एवं 11 मादा नील गायों को मार गिराया।
आखेटक ने कहा कि नील गायों के संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिल रही थी। वन विभाग के निर्देश पर किसानों की फसल को नष्ट होने की सूचना मिल रही थी। किसान हित में कुल 24 नील गायों को मार गिराया गया है। किसानों ने कहा कि पंचायत के विभिन्न चौरों में इन दिनों नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, सरसों, मक्का आलु समेत विभिन्न फसलों को नष्ट किया जा रहा है। इस दौरान वन रक्षी विकास कुमार राम, कर्ण कुमार शेरा, सरपंच अभिनंदन चौधरी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रगतिशील किसान शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।




